नवी मुंबई नगर निगम भवन के पास कार की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत और 2 लोग घायल

X
By - Bhilwara Halchal |24 Nov 2023 4:55 AM
नवी मुंबई के नगर निगम भवन के पास कार और ट्रक में टक्कर होने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो अन्य घायल भी हुए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के कुन्नूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग और कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग समेत 10 से ज्यादा स्थानों पर भूस्खलन के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुन्नूर और कोठागिरि में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिला कलेक्टर एम. अरुणा ने इस बात की जानकारी दी। श्रीलंका के जेल से रिहा किए गए 12 भारतीय मछुआरे आज चेन्नई पहुंचे।
Next Story