ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के आधिकारिक निवास के गेट से टकराई कार, चालक गिरफ्तार

X
By - Bhilwara Halchal |25 May 2023 11:52 PM IST
लंदन,। लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने के गेट से टकराकर गुरुवार को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 10 डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का कार्यालय और आधिकारिक निवास है। यह पता नहीं चल सका है कि घटना के समय सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में थे या नहीं।
ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार
समाचार एजेंसी रायटर ने लंदन पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि खतरनाक ड्राइविंग के कारण इस मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, आरोपित का नाम नहीं बताया गया है
Next Story
