केक काटकर मनाया खाटूश्याम का जन्मोत्सव

X
By - Bhilwara Halchal |4 Nov 2022 11:13 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन । कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी के दिन खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस साल खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव आज यानी 4 नवंबर 2022 को मनाया गया। इसी के तहत शहर के विवेकानंद नगर के बाशिंदों ने भगवान खाटू श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना की। खाटू श्याम के जन्मदिन के उपलक्ष में कॉलोनी के बाशिंदों ने केक काटा। विवेकानंद नगर के वासियों द्वारा खाटू श्याम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और प्रसाद व केक बांटा गया।
Next Story