ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर चतुर्ग्रही योग और त्रिग्रही योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देख- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह योग किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को मंगल, केतु, बुध और सूर्य की युति तुला राशि में होने जा रही है। जिससे चतुर्ग्रही योग योग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही उनको आक्समिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्य़शाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे और एक-दूसरे की सलाह से बेहतर काम कर पाएंगे। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि
चतुर्ग्रही योग का बनना आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि जैसे शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपका कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। आपके लिए रोजगार में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय धनलाभ हो सकता है। कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए, उनमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और इसका आपके जीवन पर शुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा। साथ ही आप इस दौरान काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकता है।