मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फुड पैकेट वितरिण तैयारी बैठक आयोजित 

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फुड पैकेट वितरिण तैयारी बैठक आयोजित 
X

राजसमन्द। (राव दिलीप सिंह) उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक ने बताया कि जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय आमेट में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा नि:शुल्क फूड पैकेट वितरण की तैयारी के संबंध में एक बैठक रखी गई। जिसमें प्रवर्तन निरीक्षक, तहसीलदार आमेट व पंचायत प्रसार अधिकारी पंचायत समिति आमेट उपस्थित रहें। जिसमें उपखण्ड क्षेत्र आमेट के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया की 15.अगस्त से पूर्व तैयारी पूर्ण कर लेवें एवं स्वतन्त्रता दिवस पर योजना के शुभारम्भ पर उपभोक्ताओं को फूड पैकेट वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर तहसीलदार देवा लाल भील सहित अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story