कोरोना के कहर के बीच चीन का बड़ा फैसला, क्वारंटाइन नहीं होंगे अंतरराष्ट्रीय यात्री

कोरोना के कहर के बीच चीन का बड़ा फैसला, क्वारंटाइन नहीं होंगे अंतरराष्ट्रीय यात्री
X

बीजिंग,। चीन में कोरोना संक्रमण के लाखों मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच, चिनफिंग सरकार ने जीरो कोविड पॉलिसी में और ढील दी है। चीनी सरकार ने विदेशी यात्रियों को राहत दी है। चीन ने कहा है कि 8 जनवरी से विदेशी यात्रियों को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा। बता दें कि चीन में मार्च 2020 में विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन में रहना अनिवार्य किया गया था।

सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति

इसी के साथ ही चीन ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी अनुमति दे दी है। अब तीन साल पहले की तरह सभी देशों के यात्री चीन आ सकेंगे और वहां पर घूम सकेंगे। चीन सरकार के इस निर्णय से तमाम भारतीय छात्रों को भी लाभ होने की संभावना है।

Next Story