जापान में दो विमानों के बीच टक्कर, एक प्लेन में लगी आग; बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान

जापान में दो विमानों के बीच टक्कर, एक प्लेन में लगी आग; बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान
X

 टोक्यो। जापान में जोरदार भूकंप के बाद एक बार फिर एक बड़ी अनहोनी की खबर सामने आ रही है।जापान एयरलाइंस के एक विमान (Japan Airlines aircraft) के साथ एक तटरक्षक विमान (Coast Guard Aircraft) की टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर के बाद टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर आग लग गई। निप्पॉन टीवी ने इसकी जानकारी दी है।

जापान की सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। जापान एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि होक्काइडो के शिन-चिटोस हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला विमान 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा था।

Next Story