ओजोन परत संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन रोकथाम पर प्रतियोगिता आयोजित

राजसमन्द (दिलीप सिंह) जिला पर्यावरण समिति उदयपुर एवं पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं पोस्ट संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में डिजिटल माध्यम से ओजोन परत संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन रोकथाम पर राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। कनिष्का जोशी के अनुसार ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणें को अवशोषित करती है। पराबैंगनी किरणें त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले मुख्य कारक क्लोरोफ्लोरो कार्बन हैं। उक्त चित्रांकन में दर्शाई गई महिला रूपी पेड़ का स्वरूप है। एयर कंडीशनर, कार, फैक्ट्रियां, कार्बनिक रसायन युक्त स्प्रे आदि के अधिक उपयोग से ओजोन परत में होने वाले छेद का आकार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे पराबैंगनी किरणें का मानव जीवन पर खास असर पड रहा है। इसलिए ओजोन परत संरक्षण दिवस पर भारत सरकार की मुख्य थीम ओजोन परत संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन रोकथाम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन हुआ।
