कांग्रेस प्रत्याशी परमार ने किया जनसम्पर्क

राजसमन्द // कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार दो दिनों से लगातार आमेट उपखंड क्षैत्र के जोर , ओलनाखेड़ा, जिलोला, साकरड़ा आदि पंचायतों के गांवों में शनिवार व रविवार को बड़ी संख्या में अपनें समर्थकों के साथ जनसमपर्क किया । इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को गिनवाते हुए सरकार कि योजना बताई गई । तथा कहा कि 25 नवम्बर को होने वाले मतदान के दिन हाथ के निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस को जिताए ताकी फिर से प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बजबुती से बने ओर लगातार सरकार जन हितैषी के कार्य करती रहे ।
वही दिपावली के शुभ अवसर पर परमार ने जनसंपर्क के दौरान समर्थकों के संघ चाय कि थड़ी पर चाय बनाते हुए कांग्रेस को मतदान करने कि अपील कि तो वहीं जनसमपर्क के चलते जलेबी निकालकर मतदाताओ से किया जनसमपर्क ।
ब्लांक कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ने बताया इस दौरान यौगेन्द्र सिंह पर परमार ने दिपावली के सुअवसर पर आमेट नगर वासियों को दिपोत्सव के पावन पर्व पर नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए 25 नवम्बर को कांग्रेस के निशान पर मतदान करने की अपील की । वही नगर के आराध्य जय सिंह श्याम भगवान के दर्शनों का लाभ लेकर उनको नमन किया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर चारभुजा , ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चुंडावत , नगर पालिका उपाध्यक्ष मिरू खां मंशुरी , नगर अध्यक्ष रतन लाल तेली , पुर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पारीक ,जिलोला संरपच राम लाल गुर्जर , पुर्व नगर अध्यक्ष शबीर बोहरा ,हिम्मत खटीक ,मनोज बुनकर आदी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनसम्पर्क किया गया ।
