मौत से जिंदगी छीन लाया कांस्टेबल, पीएम मोदी का लोगों को ऐसा नमन, इन तस्वीरों की खूब हुई चर्चा

मौत से जिंदगी छीन लाया कांस्टेबल, पीएम मोदी का लोगों को ऐसा नमन, इन तस्वीरों की खूब हुई चर्चा
X

कल शनिवार को साल 2022 का आखिरी दिन है। बीतते साल को विदाई देने और नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर को पूरी दुनियां जश्न में डूबी होगी। रात 12 बजे के बाद हम नए साल 2023 में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ 2022 की कई यादें पीछे छूट जाएंगी। ऐसे में हम बीत रहे साल की कुछ घटनाओं की तस्वीरों के जरिए यादें ताजा करेंगे। कोई तस्वीर ऐसी होगी जो हमें खुश कर देगी तो कोई हैरान कर देगी और कोई हमें हिला देगी। आइए अब तस्वीरें के जरिए इन घटनाओं के बारे में जानते हैं...।  

कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा ने दिखाई बहादुरी।

 खाकी के फर्ज का अहसास कराती है ये तस्वीर 
राजस्थान के करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हटवारा बाजार में हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने दुकानों, मकानों और बाइकों में आग लगा दी। इस उपद्रव दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा फंस गया। चारों तरफ आग लगी तो और महिलाएं मदद के लिए चिल्ला रहीं थी। इस दौरान कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा बच्चे को गोद में लेकर बाहर आए। उन्होंने बच्चे समेत तीन लोगों की जान बचाई। इसके बाद उन्हें हेड कांस्टेबल बना दिया गया था।

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में गई 35 लोगों की जान।

काल बन गया सिलेंडर ब्लास्ट हादसा  
जोधपुर में 9 दिसंबर को एक शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट हुए। हादसा इतना भयानक था कि सोने-चांदी के गहने ही नहीं लोगों की चमड़ी तक पिघल गई थी। इस हादसे में एक बाद एक 35 लोगों की मौत हो गई। एक-दो लोग आज भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, जिन्हें अस्पताल से छ्ट्टी दे गई उनके शरीर पर अभी भी जख्म के निशान हैं जो कई साल तक उन्हें दर्दनाक हादसे की याद दिलाते रहेंगे।

लंपी वायरस से गई थी हजारों पशुओं की जान।

लंपी वायरस का कहर
देशभर में लंपी वायरस का कहर देखने को मिला था, राजस्थान में भी लाखों की संख्या में पुश लंबी वायरस का शिकार हुए। हर रोज सैकड़ों गायों की मौत हो रही थी।  लंबी वायरस के कहर से पशुओं पर निर्भर रहने वाले परिवार बर्बाद हो गए थे। रेगिस्तान शमशान बन रहे थे। 

हॉकी खेलते सीएम अशोक गहलोत।

 ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन कराया था। एक महीने 22 दिन तक ग्रामीण इलाकों में कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल और हॉकी सहित छह खेल खेले गए। इस ओलंपिक में हर आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया था। वहीं, करीब 3700 खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर अपना खेल दिखाया था।

विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा।

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा  
राजस्थान में बनी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' यानी विश्वास स्वरूपम् 29 अक्टूबर को देश को समर्पित कर दी गई थी। राजसमंद के नाथद्वारा के गणेश टेकरी क्षेत्र में 51 बीघा की पहाड़ी पर यह प्रतिमा बनाई गई है। 10 साल में बनकर तैयार हुई इस प्रतिमा ऊंचाई 369 फीट है। प्रतिमा के निर्माण में 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है। 

आबू रोड आए थे पीएम मोदी।

पीएम मोदी का घुटनों के बल नमन 
30 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की राजस्थान के आबू रोड में एक सभा थी। गुजरात से लौटते समय वह लेट गए, 10 बजने के बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने जनसभा में आए लोगों को घुटनों के बल बैठकर तीन बार नमन किया। फिर मंच से उतरकर जनता के बीच गए और अभिवादन भी किया था।

Next Story