चीन में बढ़ा कोरोना का खतरा, रोज आ रहे हजारों केस; फिर लॉकडाउन की नौबत

चीन में  बढ़ा कोरोना का खतरा, रोज आ रहे हजारों केस; फिर लॉकडाउन  की नौबत
X

बीजिंग। चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए चीन के कई प्रांतों में सख्त पांबदियां लागू कर दी गई है। नई ट्रैवल गाइडलाइन भी जारी की गई है। इस बीच अधिकारियों ने रविवार को बताया कि चीन में 15 अक्टूबर की तुलना में कम मामले देखे गए।

पिछले दिन 1,364 मामलों की तुलना में 15 अक्टूबर को 1,026 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए है।

बिना लक्षण वाले मामलों से टेंशन में चीन

चीन में लक्षण वाले और बिना लक्षण वाले दोनों तरह के मामलों में इजाफा हो रहा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि 244 मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए है वहीं 782 मरीजों में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखे है।

Next Story