गाय मनुष्य का पोषण करने वाली मां है : संत धर्मानंद

गाय मनुष्य का पोषण करने वाली मां है : संत धर्मानंद

भीलवाड़ा । श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की प्रेरणा से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम की गौशाला में निरंतर गौ सेवा जारी है। गुरुवार को ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बंशीलाल सोडाणी के जन्मोत्सव पर गायों को हरा चारा व लापसी खिलाई गई। गौ सेवा के दौरान हरिद्वार के संत धर्मानन्द जी महाराज ने कहा कि गाय मनुष्य का पोषण करने वाली मां है। अतः हमें हमारे जन्मदिन सहित अन्य मांगलिक आयोजनों पर गौ माता को चारा एवं लापसी खिलाकर उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। गौमाता पूरे ब्रह्मांड की मां मानी जाती है। मां अपने बच्चे का लालन-पालन जिस प्रकार करती है उसका उज्जवल भविष्य बनाती है उसी प्रकार हमें भी गौ सेवा करनी चाहिए। विश्व के वैज्ञानिक भी तथ्यात्मक रूप से गो माता की महिमा का बखान कर रहे हैं। हवन व पूजन में गाय से निर्मित कंडे व पंचामृत का उपयोग कर करना चाहिए। इससे शांति बनी रहती है। जितने भी पवित्र कार्य है सभी गौ माता की पूजा अर्चना के साथ शुरू करने चाहिए। कार्यक्रम में सुशील सुवालका, गौ सेवक शंकर कीर, मनीष कीर, सीता देवी आदि का सहयोग रहा।

Read MoreRead Less
Next Story