क्रिकेट कोच ने महिला खिलाड़ी के साथ किया दुष्कर्म, बार-बार करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस कर रही तलाश

उदयपुर। शहर की एक महिला क्रिकेटर ने कोच के खिलाफ यहां हाथीपोल थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि कोच युवती से शादी करना चाहता था, किन्तु उसने इनकार कर दिया। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
कोच ने पीड़िता के साथ होटल में किया दुष्कर्म
पीड़िता शहर के हिरणमगरी क्षेत्र की बताई जा रही है। उसने क्रिकेट कोच अबरार हुसैन उर्फ सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। कोच ने पहले पीड़िता से शादी के लिए प्रपोजल दिया था, किन्तु उसके इनकार के बाद दोनों के बीच अनबन हो गई थी। बाद में कोच ने उसे चेटक बुलाया और एक होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
हाथीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया हिरणमगरी निवासी कोच अबरार हुसैन उर्फ सोनू की तीतरड़ी स्थित एकेडमी में पीड़िता क्रिकेट सीखने जाती थी। अनबन के बाद पीड़िता ने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया था, जबकि कोच उस पर एकेडमी में प्रेक्टिस करने का दबाव बना रहा था।
