पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेले में चौथे दिन सेलीब्रेट नाईट में उमड़ी भीड़

पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेले में चौथे दिन सेलीब्रेट नाईट में उमड़ी भीड़
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले में आमेट नगरपालिका द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक, पशु मेले के चौथे दिन अंतिम कार्य्रकम के तहत रंगमंच पर सेलिब्रिटी स्टार नाइट में फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार महक चहल ने अपनी अदाओं से दीवाना बना दिया। सेलिब्रिटी स्टार नाइट में फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार महक चहक, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सोनिया शर्मा, प्लेबैक सिंगर सोनी एक्स फैक्टर शाहनवाज, जीरो ग्रेविटी डांस ग्रुप मुंबई, आरबीएन डांस ग्रुप भोपाल, स्वर्ण मुद्गगल- सेलिब्रिटी एंकर, नेहा सिंह एण्ड ग्रुप द्वारा हिंदी राजस्थानी फिल्मी गीतों पर एक से एक बढ़कर अपने डांस प्रस्तुतियों के द्वारा कार्यक्रम को देखने आए नौजवानों को तालिया एवं सिटी बजाने पर मजबूर कर दिया इसी के तहत टीवी एक्ट्रेस महेश चहक द्वारा डांस परफॉर्मेंस पर नौजवान  दीवाने हो गए। मेले के मुख्य बाजार समेत फोन जोन में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई बच्चों से लेकर महिलाएं और युवाओं को फन जोन में लगे मौत का कुंआ ब्रेक डांस, झूला डायनासोर, औरो टोरो, राज स्टार झूला सुपर डूपर झूला ट्रेन वाला झूला डंकी सर्कस, डोलर आदि कई प्रकार के मनोरंजन के साधनों का मेलार्थी आनंद लिया। मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का नगरपालिका और प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए, जिससे मेले में आने वाले किसी भी मेलार्थी को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो।मेले में अस्थाई पुलिस चौकी, अस्थाई चिकित्सालय, अस्थाई बिजली और पेयजल के साथ ही गौ शाला की तरफ से पेयजल की व्यवस्था और प्रदर्शनी लगाई गई है।

Next Story