डीआरडीओ ने 100 दिन में तैयार की पाकिस्तान और चीन को चीर देने वाली राइफल, जानिए इसकी खासियत

X
By - Bhilwara Halchal |9 Jan 2024 5:11 PM
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन यानी DRDO ने 100 दिन के अंदर ही स्वदेशी राफइल तैयार कर ली है। संगठन ने 7.62 मिमी कैलिबर की इस राइफल का नाम उग्राम रखा है। इसका मतलब क्रूर होता है। उग्राम को भारत की नई सैन्य, अर्धसैनिक और विशेष बल की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। यह राइफल इंसास से ज्यादा खतरनाक है। इसे आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने हैदराबाद स्थित निजी फर्म डीवीपा आर्मर के साथ मिलकर तैयार किया है।
ये है खासियत...
यह एक 7.62 मिमी कैलिबर राइफल है।
यह स्वचलित और एकल दोनों तरह गोली दागती है।
यह 500 मीटर में दुश्मन की जान ले लेती है।
यह 1000 मीटर तक दुश्मन को चोटिल करती है।
यह एक मिनट में 600 गोलियां दागती है।
इस राइफल का कुल वजन चार किलोग्राम है।
इस राइफल की मैगजीन में 20 गोलियां आती हैं।
Next Story