भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला

X
By - Bhilwara Halchal |28 Jun 2023 12:56 PM
नई दिल्ली। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि वे सहारनपुर के देवबंद पहुंचे हुए थे। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने चंद्रशेखर के काफिले पर फायरिंग कर दी। इस हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए हैं जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें देवबंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर अपनी कार से देवबंद पहुंचे थे तभी अचानक उनकी कार पर हमला हो गया। हमले के दौरान उनकी गाड़ी पर 4 राउड फायरिंग की गई। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई, जिसके चलते वे घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
Next Story