गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांंग उठी राज्यसभा में

X
By - Bhilwara Halchal |6 Dec 2023 1:17 PM
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किरोड़ी लाल मीणा ने गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए बुधवार को राज्यसभा में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्र की आर्थिक एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा है।
श्री मीणा ने सदन में शून्यकाल के दौरान सदन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि भारत के लिये गाय का बहुत महत्व है। यह समाज की आर्थिक एवं आध्यात्मिक चेतना का आधार है। उन्होंने कहा कि गाय का मांस खाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं हो सकता। कई मुगल शासकों ने भी गाय काे पवित्र पशु मानते हुए इसके वध पर प्रतिबंध लगाया था।
Next Story