देवस्थान पर्यावरण पखवाड़े का आयोजन 5 जून से

X
By - Bhilwara Halchal |31 May 2023 6:36 PM IST
उदयपुर। देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित 390 राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों एवं 203 राजकीय आत्मनिर्भर मंदिरों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से देवस्थान पर्यावरण पखवाडे का आयोजन किया जाएगा।
देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इसके तहत डिवीजन के राजकीय मंदिरों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तुलसी, मोगरा, सदाबहार पौधे व विविध फुलवारी लगवायी जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन मंदिरों में खुली कच्ची जमीन उपलब्ध ना हो वहाँ गमलों में पौधारोपण करे। इस हेतु विभागीय नन्दन कानन योजना के तहत वन विभाग की नर्सरी से निर्धारित शुल्क अनुसार पौधे प्राप्ति संबंधी आवश्यक कार्यवाही समय करने व पौधे लगाने के उपरांत उनके नियमित रखरखाव के लिए संबंधित पुजारी, सेवागीर को पाबंद करने के निर्देश दिए है।
Next Story
