घूणी माता में विकास कार्य एव भीलू राणा स्मारक का शिलान्यास आज

घूणी माता में विकास कार्य एव भीलू राणा स्मारक का शिलान्यास आज
X


उदयपुर, । उदयपुर के मावली ब्लॉक में घूणी माता में विकास कार्य एव भीलू राणा स्मारक का शिलान्यास समारोह 24 मई को सुबह 11.30 बजे राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह के विशिष्ठ अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी व प्रधान पुष्कर डांगी होंगे।
उप वन संरक्षक सुपोंग शशि ने बताया कि यह कार्य कारणी संस्था वन विभाग उदयपुर (उत्तर) द्वारा करवाया जाएगा। इसके लिए वित्तीय सहयोग नगर विकास प्रन्यास उदयपुर द्वारा दिया गया है जिसमें मुख्य कार्य द्वार निर्माण, ईको ट्रेल व पक्की दीवार निर्माण, राणा पूंजा की मूर्ति का जीर्णोद्धार, व्यू पोइन्ट, चिल्ड्रन पार्क, सीटिंग बेंच, अधिक से अधिक टोल प्लांट लगाकर हरा भरा करने का कार्य किया जायेगा।

Next Story