हठीले हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ पर झूमे श्रद्धालु, आज होगी भजन संध्या, कल आम भण्डारा

X
By - Bhilwara Halchal |4 April 2023 8:06 PM IST
भीलवाड़ा (विजय गढवाल हलचल)। रेलवे स्टेशन स्थित हठीले हनुमान मंदिर पर हनुमान महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आज भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इंदौर के पं.सुधीर एण्ड पार्टी की शानदार प्रस्तुति ने भक्तों का मन मोह लिया। जबकि 5 अप्रैल को भजन संध्या और 6 अप्रैल को हनुमान जयंति के मौके पर बालाजी को स्वर्ण चोला चढ़ाया जाएगा। आम भण्डारा होगा और शाम को सुंदरकांड पाठ के बाद छप्पनभोग बालाजी को लगाया जाएगा।स्टेशन स्थित हठीले हनुमान मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। शाम को इंदौर से आये प्रसिद्ध सुंदरकांड पाठ वाचक पं.सुधीर व्यास ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। इस दौरान कई भक्त नाचने को मजबूर हो गये। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंदिर के पुजारी पृथ्वीराज शर्मा और बालकिशन शर्मा के साथ ही हठीले हनुमान परिवार के सदस्यों ने गायक सुधीर व्यास और उनकी टीम का स्वागत किया। सुंदरकांड पाठ के बाद व्यास ने भजनों की भी प्रस्तुतियां दी।मंदिर के पं.बालकिशन शर्मा ने बताया कि 5 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। शाम को 7.30 बजे अशोक सोनी व भवानी म्युजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। पं. शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को बालाजी को स्वर्ण चोला चढ़ाया जाएगा और 11 बजे महाआरती होगी। इसके बाद आम भण्डारा रखा गया है जबकि सायं 7.30 बजे बीएसएल सुंदरकांड पाठ सेवा समिति के डॉ. विष्णु सांगावत सुंदरकांड पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि 12.15 बजे बालाजी को छप्पनभोग लगाया जाएगा। वहीं 51 किलो मावा का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 51 काजू कतली का भोग भी लगाया जाएगा।
Next Story
