परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की बैठक में गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा
भीलवाड़ा BHN परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की बैठक रविवार को संस्थान के संरक्षक डीपी अग्रवाल एवं अध्यक्ष राजकुमार बंब के सानिध्य में हुई। संस्थान के सचिव सत्यप्रकाश गग्गड ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख प्रचारक शिव लहरी भाईसाहब का मार्गदर्शन मिला। आधुनिक प्रचार प्रसार संसाधनों से गौशाला में संचालित गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। मंचासीन अतिथियों का परिचय व गोवंश की जानकारी सचिव सत्यप्रकाश गगड़ ने दी। मशीनरी की जानकारी कैलाश लढ्ढा ने दी। दिलीप व्यास ने कृषि एवं प्रचार प्रसार संबंधित जानकारी दी। सुनील चौधरी ने पर्यावरण वृक्षारोपण एवं वाटिका की जानकारी दी। अजीतसिंह ने रसायन शाला एवं गो उत्पाद की जानकारी दी। गोविंद प्रसाद सोडाणी ने मंदिर प्रबंध व्यवस्था की जानकारी दी। हेमंत शर्मा ने वित्तिय लेखा की जानकारी दी। राजकुमार बम्ब ने स्वावलंबन एवं सफलता की जानकारी दी।