जिला कलक्टर ने गिर्वा में की जनसुनवाई

जिला कलक्टर ने गिर्वा में की जनसुनवाई
X

उदयपुर,  । राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के तहत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गिर्वा में जनसुनवाई की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों से एक-एक कर उनकी परिवेदनाओं के संबंध में जानकारी ली और इनके बारे में मौजूद अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की। कलक्टर ने मौके से ही कई प्रकरणों में विभागीय उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करते हुए इनके निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए।  उन्होंने मौके पर पहुंचे सभी परिवादियों की परिवेदनाओं को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने व राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलक्टर ने मौजूद अधिकारियों से विकास व लोकहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की और जनराहत के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश नाहर और समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Next Story