मनरेगा के कार्यों का जिला स्तरीय दलों ने किया औचक निरीक्षण

X
By - Bhilwara Halchal |16 Nov 2023 8:11 PM IST
राजसमन्द( राव दिलीप सिंह) जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्यों के सघन औचक निरीक्षण जिला स्तरीय दलों द्वारा किया गया। निरीक्षण दलों द्वारा कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों की उपस्थिति का मिलान मस्ट्रोल से किया गया।
नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं :सीईओ
ग्राम पंचायत अजीतगढ़, शेखावास, टोगी, विजयपुरा, ओडा (कुम्भलगढ) सकरावास, आईडाणा में कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों एंव मेट द्वारा ली गई उपस्थिति में अंतर पाया गया। ऐसे कार्यस्थल पर नियोजित कुल 19 मेट को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करने हेतु कार्यक्रम अधिकारी सह विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

मनरेगा में लापरवाही अस्वीकार्य
मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन ने सभी कार्यक्रम एवं विकास अधिकारियों को भी अपने स्तर से निरीक्षण दल गठन कर औचक निरीक्षण करने एवं पाई गई अनियमितता हेतु तत्काल कार्यवाही कर अवगत कराने निर्देशित किया । मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में किसी भी स्तर की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Next Story