दिवाली पर पटाखा जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोगों ने इसको लेकर तैयारियां करना शुरू कर दी है। कई लोग ने तो अपने घरों की साफ-सफाई करने की शुरुआत अभी से ही कर दी है। इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्तूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई राज्यों ने दिवाली के दिन पटाखे को बेचने और उसको जलाने पर बैन लगा रखा है। इसके बावजूद कई लोग बाज नहीं आते और इस दिन बड़ी संख्या में पटाखों को जलाते हैं। पटाखों को फोड़ते समय उससे जलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पटाखे जलाते समय आपको कई तरह की सावधानी को बरतने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान पटाखा जलाते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

आंखों पर ग्लास को जरूर पहनें
पटाखा फोड़ते समय आंखों के जलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में आपको अपनी आंखों पर ग्लास को जरूर पहनना चाहिए। पटाखा जलाते समय उसकी चिंगारी आंखों में आ सकती है। इस दौरान आपको समय समय पर अपनी आंख को धोते रहना चाहिए।

पैरों में जूते और चप्पलों को जरूर पहनें
दिवाली के दिन पटाखा फोड़ते समय पैरों में जूते और चप्पलों को जरूर पहनें। कई बार जलते पटाखे पैर के नीचे आ जाते हैं। ऐसे में पैर के जलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस कारण दिवाली पर पटाखा फोड़ते समय आपको अपने पैरों में जूते और चप्पल को जरूर पहनना चाहिए।

नायलॉन के कपड़ों को न पहनें
आपको पटाखे फोड़ते समय नायलॉन के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। इस दौरान आपको कॉटन का कपड़ा पहनना चाहिए। इसके अलावा बीच सड़क पर पटाखे जलाने की गलती न करें। ऐसा करने से रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं।

पटाखा जलाते समय आसपास पानी और रेत की व्यवस्था जरूर करें
आप जिस जगह पर पटाखा जला रहे हैं। उसके पास पानी और रेत की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने पर अगर कोई दुर्भाग्यवश अनहोनी होती है। ऐसे में आप उस पर आसानी से काबू पा सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने पास फर्स्ट एड किट भी रखनी चाहिए।
