होली के दिन करें ये काम

अगर आपको अज्ञात भय रहता हो तो आप जब भी होलिका दहन देखने जाएं तो अपनी जेब में सूरमा या काजल की डिब्बी जरूर रखकर लेकर जाएं। ऐसा करने से अज्ञात भय खत्म होता है।
अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को बार- बार नजर लग जाती हो तो नारियल को सिर से सात बार वार करके होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से नजर लगना बंद हो सकती है।
होलिका दहन के दिन जो गेहूं की बाली आप अग्नि में पकाएं उस गेहूं की बाली को प्रसाद रूप से ग्रहण करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी।
आपको करियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिल पा रही हो तो आप इस दिन सात गोमती चक्र को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।
होली पर भूलकर भी न करें या काम
होलिका दहन के दिन किसी से भी भूलकर पैसे उधार नहीं लें। ऐसा करने से पूरी साल आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ लोग हालिका दहन की अग्नि में अपने घर का कूड़ा वगैरा डाल देते हैं, जो कि गलत है। ऐसा करने से आपके जीवन में दरिद्री आ सकती है।
होलिका दहन या रंग वाली होली के दिन लोहे या फिर स्टील की वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
