नीलगाय के बच्छड़े पर कुत्तों ने किया शिकार, चिकित्सा टीम ने इलाज कर धानेश्वर नर्सरी पहुंचाया

राजेश शर्मा धनोप। सोमवार सुबह धनोप माता वन विभाग की बनी में नील गाय के बछड़े पर कुत्तों ने शिकार कर पीछे वाले पैर को नोंच खाया। ग्रामीणों की सूचना पर धनोप पशु कंपाउटर विजेश व्यास मौके पर पहुंचे। फोरेस्टर प्रमोद मेघवंशी व महावीर माली भी मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए उच्च अधिकारी को फोन किया तो आला अधिकारी डॉक्टर लविश सोडाणी मौके पर आने से मना किया। भाजपा फुलिया मण्डल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा मौके पर पहुंचे और फुलिया उपखड़ अधिकारी राजकेश मीणा को जानकारी दी कि प्राथमिक उपचार के साथ-साथ पैर के टांके की भी जरूरत थी लेकिन डॉक्टर सोडाणी आने से मना कर दिया। नोडल शाहपुरा के दूरभाष के निर्देश के अनुसार डॉ सुभाष फागेरिया, डॉक्टर लविश सोडाणी, एलएसए विजेश व्यास, फॉरेस्टर प्रमोद मेघवंशी ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय के बच्चे का इलाज किया एवं उसके उपरांत धानेश्वर रेस्क्यू सेंटर में पहुंचाया गया।
इनका कहना है
पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय बछड़े का उपचार किया।
राजकेश मीणा उपखंड अधिकारी फुलिया कलां।
इनका कहना
धनोप माताजी से 7 किलोमीटर दूर राजपुरा निवासी डॉक्टर सोडाणी फोन पर बहस करते हुए कहते हैं कि मैं किसी नेता का देबल नहीं हूं जो उनके कहने पर आ जाऊं, एसडीएम साहब का फोन आया इसलिए आया।
उदय लाल सिरोठा भाजपा फुलिया मंडल अध्यक्ष।
इनका कहना
नोडल शाहपुरा के दूरभाष के निर्देश के अनुसार डॉक्टर सुभाष फागेरिया, डॉक्टर लविश सोडाणी, एलएसए विजेश व्यास, फॉरेस्टर प्रमोद मेघवंशी ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय के बच्चे का इलाज किया एवं उसके उपरांत धानेश्वर रेस्क्यू सेंटर में पहुंचाया गया।
लविस सोडाणी पशु चिकित्सा अधिकारी फुलिया कलां।