boltBREAKING NEWS

सावन के तीसरे सोमवार पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

सावन के तीसरे सोमवार पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

 सावन वर्ष का पांचवा महीना होता है। यह महीना महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में रोजाना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा उपासना जाती है। साथ ही सावन सोमवार पर व्रत रखा जाता है। सावन सोमवार पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि जलाभिषेक करने से देवों के देव महादेव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार पर दान करने का भी विधान है। इस दिन दान करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

मेष राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर लाल मिर्च, शहद और मसूर दाल का दान करें। लाल मिर्च का दान करने से मांगलिक दोष दूर होता है। साथ ही मंगल बली होता है।

- वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के तीसरे सोमवार पर खीर बनाकर गरीबों को खिलाएं। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

- मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार पर गौशाला में धन का दान करें। साथ ही गौ माता को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से साधक पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है।

कर्क राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए चावल, चीनी और दूध का दान करें। इससे कुंडली में चंद्र मजबूत होता है।

- सिंह राशि के जातक सावन महीने के प्रत्येक सोमवार पर गुड़ और मधु का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।

- कन्या राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर विवाहित स्त्रियों को हरी चूड़ियां दान में दें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है।

- तुला राशि के जातक भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए सावन सोमवार पर दूध, दही, घी, माखन आदि चीजों का दान करें। आप चाहे तो श्वेत वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।

-वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार पर मसूर दाल, शहद, लाल मिर्च और गुड़ का दान करें। ऐसा करने से मंगल दोष दूर होता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।धनु राशि के जातक सावन महीने के तीसरे सोमवार पर पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।  

- मकर राशि के जातक विधि विधान से अपने आराध्य शिवजी की पूजा करें। पूजा के पश्चात, यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से दूध, दही, काले तिल, छाता आदि चीजों का दान करें।

- कुंभ राशि के जातक सावन सोमवार पर मंदिर में झाड़ु का दान करें। साथ ही मंदिर परिसर में उपस्थित जनमानस को भोजन कराएं।

- मीन राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए चने की दाल, दूध, चावल आदि चीजों का दान करें।