बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान लेंगे बैठक

बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान लेंगे बैठक
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) डॉ चंद्रभान सोमवार को राजसमंद पहुंचे। निजी सहायक हेमंत शर्मा ने बताया कि डॉ चंद्रभान मंगलवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगे। यहां से वे शाम 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story