अमेरिकी एयरलाइन में यात्री ने नशे की हालत में साथी यात्री पर किया पेशाब, पुलिस ने दबोचा

X
By - Bhilwara Halchal |5 March 2023 7:18 AM IST
न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में सवार एक यात्री ने नशे की हालत में अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना विमान संख्या AA292 में घटी। इस विमान ने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उतरी।
हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। उन्होंने कहा कि छात्र के माफी मांगने के बाद पुरुष पीड़ित पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने का इच्छुक नहीं था क्योंकि इससे उसका करियर खतरे में पड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी।
Next Story
