एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, 6 अक्टूबर को होगी महादेव ऐप मामले में पूछताछ

X
By - Bhilwara Halchal |4 Oct 2023 4:16 PM IST
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका टीजर वीडियो रिलीज किया गया। फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसे 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के जरिए वो साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच अब एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि सट्टेबाजी मामले में उन्हें ईडी का समन मिला है। एक्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने महादेव ऐप को प्रोमोट किया है। इस मामले में ईडी उन्हें पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को बुलाया है।
Next Story
