भूकंप से कांपा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में 9 लोगों की मौत

भूकंप से कांपा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में 9 लोगों की मौत
X

इस्लामाबाद,। भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण पाकिस्तान में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र

बता दें कि 6.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जुर्म के 40 किमी दक्षिण पूर्व में था। भूकंप लगभग 190 किमी की गहराई में था। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप के धटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, अफगानिस्तान और भारत की राजधानी दिल्ली सहित देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

 

9 लोगों की हुई मौत

खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान छत, दीवार और घर गिरने की घटनाओं से 9 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि प्रांत में आठ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Next Story