VIDEO खबर का असर : टापू बनी मांडल की कॉलोनी से पानी की निकासी शुरू

VIDEO खबर का असर : टापू बनी मांडल की कॉलोनी से पानी की निकासी शुरू
X

मांडल (सुरेन्द्र सागर-हलचल)। भीलवाड़ा हलचल  पर खबर दिखाये जाने के बाद नगर विकास न्यास चेता है । इसी के चलते मांडल पंचायत समिति के सामने स्थित टापू बनी कॉलोनी से पानी की निकासी शुरू की गई है। 
पंचायत समिति के सामने बनी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को कॉलोनी के चारों ओर पानी भरा होने से समस्याओं से गुजरना पड़ रहा था वही जीव जंतु और मच्छरों का आतंक बना हुआ था जिसकी कोई सुनवाई नही कर रहा था । भीलवाड़ा हलचल पर खबर प्रसारित होने के बाद नगर विकास न्यास द्वारा पंप सेट लगाकर पानी नाले में डालने का काम शुरू कर दिया है, वहीं कॉलोनिवासियो में हर्ष की लहर फैल गई हैं। उन्होंने भीलवाड़ा हलचल व प्रशासन का आभार जताया।

Next Story