पाकिस्तान में पुलिस थाने में विस्फोट, आठ लोगों की मौत

पाकिस्तान में पुलिस थाने में विस्फोट, आठ लोगों की मौत
X

पेशावर,। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को एक आतंकवाद रोधी कार्यालय में दो विस्फोट हुए, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। 

प्रांतीय पुलिस प्रमुख अख्तर हयात ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पश्चिमोत्तर स्वात घाटी में विस्फोट किस वजह से हुआ।

उन्होंने कहा कि कार्यालय में गोला-बारूद का एक पुराना स्टोर था और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह विस्फोट हुआ या यह एक उग्रवादी हमला था।पुलिस प्रमुख ने कहा कि मारे गए लोगों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं।

Next Story