विधानसभा सीट पर रोचक हुआ चुनावी मुकाबला, भाजपा के बागी दिनेश ने मैदान में ठोकी ताल

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी के अंतिम दिन चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद राजसमंद सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा के बागी दिनेश बड़ाला ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और नाम वापस लेने वाले दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बडाला को समर्थन देने का ऐलान कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। अब सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष के आसार हैं। इससे पहले आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा के बागी उम्मीदवार गणेश कुमार पालीवाल और महेंद्र कोठारी ने अपने नामांकन वापस ले लिए। लेकिन भाजपा के बागी नेता दिनेश बडाला ने निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुनावी संग्राम को रोचक बना दिया। बड़ाला को आरएलपी और नामांकन वापस लेने वाले गणेश पालीवाल और महेंद्र कोठारी ने भी अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में अब सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बन गए हैं।
