उपचुनाव की चुनावी सभाओं के रूझान आने लगे सामने, भाजपा के बाद अब कांग्रेस के कई नेता कोरोना पॉजीटिव

उपचुनाव की चुनावी सभाओं के रूझान आने लगे सामने, भाजपा के बाद अब कांग्रेस के कई नेता कोरोना पॉजीटिव

गंगापुर (हलचल)। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने से पहले कोरोना के परिणाम के रूझान सामने आने लगे हैं। पहले भाजपा के कई नेता कोरोना पॉजीटिव सामने आए थे वहीं अब कांग्रेस के कई नेता भी कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। वहीं उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के भी बीमार होने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों की मानें तो उपचुनाव के दौरान हुई चुनावी सभाओं के परिणामस्वरूप अब कांग्रेस के कई नेताओं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय हिरण, पार्षद कैलाश सुथार, मुकेश चंदेल आदि शामिल हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के भी बीमार होने की जानकारी सामने आई है हालांकि उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

Read MoreRead Less
Next Story