भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा राजस्थान के चुनाव सम्पन्न

भीलवाड़ा हलचल।
भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा राजस्थान के चुनाव सरपरस्त याकूब हुसैन अब्बासी की अध्यक्षता में सिविल लाईन जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पर सर्वसहमति से हुये।
यूथ प्रदेश अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अब्बासी यूथ प्रदेश अध्यक्ष पद पर कय्युम मोहम्मद सक्का, सरपरस्त निजामुद्दीन अब्बासी, मो. अय्युब अब्बासी, याकुब हुसैन अब्बासी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद सक्का, प्रदेश महासचिव जावेद अहमद एडवोकेट अब्बासी, प्रवक्ता अब्दुल सत्तार अब्बासी, प्रदेश सचिव फतेह मोहम्मद अब्बासी, प्रदेश सचिव मोहम्मद असरफ अब्बासी, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद अब्बासी, जयपुर जिलाध्यक्ष मुमताज अब्बासी, जयपुर यूथ जिलाध्यक्ष सफदर अब्बासी, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष शहजाद अब्बासी को चुना गया। साथ ही भिश्ती समाज की बेटी नेहा सक्का (जूनियर इंजीनियर विद्युत विभाग जयपुर ) द्वारा निःशुल्क कोचिंग शिक्षा के क्षैत्र में उल्लेख कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर निजामुद्दीन अब्बासी, अख्तर अब्बासी, सन्मी कपुर अब्बासी, आदिल अब्बासी, मोहम्मद अब्बासी, मोहम्मद सईद अब्बासी, आरीफ अब्बासी, शब्बीर अब्बासी, अकबर अब्बासी आदि मौजूद थे।