सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
X

जयपुर,। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक  महेशचन्द्र शर्मा को उनकी अधिवार्षिकी आयु पूरी होने पर गुरूवार को भावभीनी विदाई दी गई। विभाग के निदेशक   पुरूषोत्तम शर्मा ने   महेशचन्द्र शर्मा को साफा व माला पहनाकर और मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया। निदेशक  शर्मा ने  महेशचन्द्र शर्मा को अनुशासित और कार्यकुशल अधिकारी बताते हुए कहा कि वे राजकीय सेवा काल में सदैव मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के रहे।

 

समारोह को विभाग के वित्तीय सलाहकार सुभाष दानो दिया एवं अतिरिक्त निदेशक  अलका सक्सेना ने भी संबोधित करते हुए  शर्मा के कार्यों एवं व्यवहार की प्रशंसा की l इस मौके पर महेश चंद्र शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया l इस मौके पर  गजाधर भारत में काव्य पाठ के माध्यम से  महेश शर्मा के कार्यों एवं कार्यकाल की जानकारी दी ,जबकि यंग इंटरनल सागर प्रजापति ने  शर्मा को स्केच पेंटिंग भेंट की

 

इस अवसर पर विभाग के वि​त्तीय सलाहकार  सुभाष दानोदिया, अतिरिक्त निदेशक   अलका सक्सेना उपनिदेशक नर्मदा इंदौरिया सूचना एवं जनसम्पर्क कर्मचारी संघ के अध्यक्ष   गोपाल स्वरूप पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सोनी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय की महेश चंद्र शर्मा गत 40 वर्षों से राजकीय सेवा में है जनसंपर्क विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं lअपने कार्यकाल के दौरान   शर्मा को उदयपुर राजसमंद सिरोही और डिस्कॉम अजमेर में  सम्मानित भी किया गया थाl

Next Story