शहर की हर बेटी स्मार्ट बने- उर्मिला त्रिवेदी

उदयपुर । सामाजिक संस्था भारतीय जैन संगठन के प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन रेजिडेंसी विशिष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उर्मिला त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की प्रत्येक बेटी स्मार्ट बने यही मेरी मंगल कामना है।
बीजेएस के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत ने बताया कि शुभारंभ समारोह के अवसर पर वीवो कंपनी के राजस्थान HR और एडमिनिस्ट्रेशन हेड राजेश शर्मा ने स्मार्ट गर्ल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में बीजेएस ने वीवो कंपनी के साथ काम करने के लिए जो प्रस्ताव दिया है, जिसे हम सहर्ष स्वीकार करते हैं।
दूसरे दिन बीजेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र लुंकड़ ने आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान, मित्रता एवं प्रलोभन और चयन एवं निर्णय पर देशभर से आए 100 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया।
साथ ही देश के आठ प्रतिनिधियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में घोषित करते हुए मेवाड़ी परंपरा के अनुसार मेवाड़ी पगड़ी धारण कर कर उपरना, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित हर्षिता जैन सूरत, विपिन जैन दिल्ली, दीपक पाटिल मुंबई,मेघना जैन वेल्लूर, प्रतिभा सुराणा, सुवर्णा कटारे महाराष्ट्र, शुभा ए एच महाराष्ट्र, एस पी मालिनी बेंगलुरु, प्रतीक्षा राजानी गुजरात का सम्मान किया गया।
नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ हुए समारोह मे बीजेएस उदयपुर से अध्यक्ष यशवंत कोठारी ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। आभार प्रदेश महामंत्री श्याम नागौरी ने तथा संचालन कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंघवी, ने किया।
