सबको गले लगाकर करनी है राजनीति‍ : वसुंधरा

सबको गले लगाकर करनी है राजनीति‍ : वसुंधरा

जहाजपुर । भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी देव दर्शन व सामाजिक यात्रा पर आज भीलवाड़ा जिले में हैं। उनकी यात्रा को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तीन साल बाद पूर्व मुयमंत्री वसुंधरा राजे बेगूं से हेलीकॉह्रश्वटर से दोपहर 1:30 बजे जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरवासी ग्राम पहुंची। यहां उनका भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। 'केसरिया में हरा-हरा वसुंधरा-वसुंधराÓ, 'वसुंधरा राजे जिंदाबाद-जिंदाबाद आदि नारे गूंज उठे। राजे ने अमरवासी में सभा को सबसे पहले कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए बहुत सारा प्‍यार कहा। फिर बोलीं-कोविड के कारण बहुत समय हो गया था आपसे मिले। कई लोग हमें छोड़ गए। ये यात्रा हमने देव दरबार में जाकर नतमस्तक होकर दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को सांत्वना देने के लिए की। इस
क्षेत्र से मुझे विशेष प्रेम है। उन्होंने कहा कि स्व.शिवजीराम मीणा ने भी बहुत लंबी लड़ाई लड़ी थी। सभी को याद रखने की जरूरत है कि हमारी बहुत सारी जातियां हैं। राजनीति के अंदर तो दीवारें खड़ी करके ही वोट लिए जाते हैं, परंतु हमें अलग तरह से राजनीति करनी है। सभी दीवारें तोड़ कर सब को प्‍यार से गले से लगाकर
आगे बढ़ाने का काम करना है। सभा में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक, शक्‍करगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नंद भवर सिंह, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष शैतान सिंह मीणा, कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, सरपंच वेद प्रकाश खटीक, देवली नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रेखा जैन, टोंक पूर्व सभापति रेखा जैन आदि उपस्थित थे। यहां से पूर्व सीएम राजे जहाजपुर के पूर्व विधायक दिवंगत शिवजीराम मीणा के घर पहुंची। उन्होंने मीणा के परिजनों से मिलकर उनके निधन पर दुख जताया।

Read MoreRead Less
Next Story