प्रवासियों को 25नवम्बर को मतदान करने हेतु दिया न्योता

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) आमेट- कुंभलगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ अपने दो दिवसीय प्रवास के दौराने पर मुंबई पहुंचे। विधानसभा मीडिया संयोजक किशन पालीवाल मैं बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां पर प्रवासी भाइयों द्वारा स्वागत किया गया। एयरपोर्ट जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल सिंह सुराना,विमल जैन कोठारी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विधायक राठौड़ को माला, पगड़ी, अपर्णा पहन कर स्वागत किया गया। उसके बाद विधायक राठौड़ का काफिला सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई पहुंचा वहां पर भगवान देवनारायण, मां आमज माता जी ,मां आशापुरामाता जी, विश्वकर्मा जी ,एवं चारभुजा नाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया मेरे प्रवासी भाई बहनों के लिए सुख और समृद्धि वह खुशहाली की कामना की नवी मुंबई थाना के प्रवासी भाई बंधुओ से रूबरू होकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की वहां पर आयोजक मंडल के द्वारा स्नेह भोज का आयोजन रखा उसके बाद राठौड़ मुंबई के उपनगर गोरेगांव पहुंचे जहां पर कई समाज के प्रवासी बंधुओ से संपर्क किया और वहां पर आयोजित विशाल सभा संबोधित किया और अपने पूरे राजस्थान में भाजपा के पक्ष के लिए मतदान करने की अपील की जनता पार्टी को अधिक से अधिक मत का प्रयोग कर विजय बनाने की अपील की उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए उरन पहुंचे जहां कुंभलगढ़ क्षेत्र का प्रवासियों का गढ़ है। उन सभी प्रवासि भाइयों से मुलाकात की रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार प्रात 9:00 बजे श्री राम मंदिर गणपति चौक उरण सभा को संबोधित की दोपहर 1:00 बजे श्री रामापीर रामदेव मंदिर सीयाली वसई (पुणे) स्थित आयोजित आम सभा को संबोधित किया और 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक की संख्या में कमल के निशान पर बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने की अपील की और उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी भाइयों द्वारा अपनी अपनी विधानसभा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा को विजय बनाए। मोदी जी के हाथ मजबूत करें ओर कुंभलगढ़ के विकास को तेज गतिदेने वाली कमल की सरकार चुनने की अपील की इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंभलगढ़ के पूर्व प्रधान सुरज सिंह दसना ,चंदन सिंह परमार ,हिम्मत सिंह उर्फ (कान सिंह)चौहान, नवल सिंह सुराणा, ललित गुर्जर ,शंभू सिंह परमार ,भैरू सिंह, किशन पंचोली, कैलाश गुर्जर सोहन गुर्जर ( गीटोरिया) ,मोहनलाल गुर्जर, वर्दी सिंह सिसोदिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!
