संस्कृति को बचाने में मेलों की अहम भूमिका लादू लाल तेली

संस्कृति को बचाने में मेलों की अहम भूमिका      लादू लाल तेली
X

 

रायपुर (विशाल वैष्णव) सांस्कृतिक विरासत को बचाने में मेले प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। उक्त विचार रायपुर कस्बे में आयोजित 5 दिवसीय बाबा रामदेव मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली ने व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष तेली ने कहा कि मेले के माध्यम से ही आज हमारी संस्कृति जीवित है। हमें मेलों को महत्व देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.रतनलाल जाट ने की। पूर्व मंत्री जाट ने कहा कि मेले हमें कई प्रकार के संदेश देते हैं। हमें इनसे संदेश लेकर हमारे जीवन को उन्नत बनाना है। समारोह को पूर्व विधायक डॉ बी आर चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रूप लाल जाट,वरिष्ठ भाजपा सदस्य एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल दाधीच ने भी मेलों के संस्मरण सुना कर संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि , भाजपा जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी, भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गोपाललाल दाधीच, मंडल संयोजक नाथू लाल शर्मा, मोखुंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धनलाल गुर्जर, मोखुंदा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष बसंतीलाल गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, खेमाणा ग्राम पंचायत सरपंच बद्रीलाल जाट, रायपुर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तातेला, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ मींरा किराड़, सूरजमल कुमावत, रामचंद्र कुमावत थे।  

Next Story