दो बेटों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, पत्नी से चल रहा था विवाद

दो बेटों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, पत्नी से चल रहा था विवाद

जोधपुर जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दो बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी लगी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। 



जानकारी के अनुसार घटना जोधपुर के परिहारो की ढाणी की है। यहां रहने वाले रूपाराम की पत्नी बुधवार शाम को खेत पर कई गई थी। कुछ देर बाद वापस लौटी को घर का नजारा देखकर हैरान रह गई। उसके दस साल से कम उम्र के बेटों रामाराम और कृष्णा की लाश घर के आंगन में पलंग पर पड़ी थी। उनके गले पर लाल निशान था और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पति रुपाराम के कमरे में गई तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह सब देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

पुलिस के अनुसार घर में पति-पत्नी और उनके दो बेटे ही रहते थे। मृतक रुपाराम खेती करता था, जिसमें उसकी पत्नी भी साथ देती थी। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी के चलते रुपाराम ने यह कदम उठाया है। बुधवार को पत्नी के घर पर नहीं होने पर उसने पहले अपने बेटों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दो बेटों और पति की मौत के बाद महिला का बुरा हाल है। एक साथ गांव में तीन लोगों की मौत के कारण मातम पसरा हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। 

Read MoreRead Less
Next Story