नाबालिग बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म मां और मौसी ने देखा तो भाग छूटा मामला दर्ज

नाबालिग बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म मां और मौसी ने देखा तो भाग छूटा मामला दर्ज
X

बूंदी। अपनी ही  दस वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप पर महिला थाना पुलिस ने  पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार नाबालिग बेटी के साथ उसका सौतेला पिता लंबे समय से  दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर डराता धमकाता भी था। दो दिन पहले जब आरोपी शराब के नशे में मासूम को डराकर दुष्कर्म कर रहा था इसी दौरान उसकी मां ने यह नजारा देख लिया। इस पर आरोपी ने मां को भी धमकाने लगा तभी वहां पीड़िता की मौसी भी आ गई।

पीड़िता की मां ने अपनी बहन को पूरी बात बताई। इसके बाद ही पीड़िता के साथ मां और मौसी बूंदी बाल कल्याण समिति के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने मामले की जानकारी लेकर महिला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

Next Story