रूसी शहर की बिल्डिंग पर क्रैश हुआ लड़ाकू विमान

दक्षिणी रूस के शहर यीस्क में सोमवार रात एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह क्रैश एक रेजीडेंशियल बिल्डिंग पर हुआ है। प्लेन क्रैश के बाद वहां से धुआं निकलता देखा गया है। स्थानीय गवर्नर ने इस घटना की जानकारी दी। घटना के जो विजुअल्स सामने आए हैं, उनमें आग का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन से पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। हादसे में किसी अन्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
स्थानीय गवर्नर वेनियामीन कोंद्रात्येव ने कहा कि यह सुखोई एसयू-34 विमान था। यह एक सुपरसोनिक फाइटर बमवर्षक विमान है, जिसकी रेंज मीडियम है। आरआईए समाचार एजेंसी के मुताबिक इस फाइटर प्लेन ने मिलिट्री एरिया से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। कुछ दूर जाने के बाद विमान के इंजन में आग लग गई और यह हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि यह विमान एक नौ मंजिला इमारत पर गिरा था। कुल 17 अपार्टमेंट हादसे की चपेट में आए हैं और मरने वालों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है
