भाजपा मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग, बाल बाल बचे, हमलावर दहशत फैलाकर फरार
धौलपुर। रविवार रात करीब 8:00 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल के पीछे पटपरा रोड पर भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष पर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घर में छुप कर जान बचाई। हमलावर तीन बदमाश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर भर में नाकाबंदी भी कराई है। लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। मामला पुरानी अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है।
कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमा में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी ने बताया कि रविवार रात करीब 8:00 बजे एक बाइक पर सवार होकर बदमाश सीता राम अवतार एवं शाहरुख खान आए थे।वह जैसे ही घर से बाहर निकले तो दरवाजे पर देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मंडल अध्यक्ष ने घर में छिपकर जान बचाई। हमलावर दीवारों पर गोली मारकर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से पट पारा मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालातों का जायजा लेकर पैर भर में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन तीनों बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। उधर सूत्रों से मिली जानकारी में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुरानी अदावत को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष झगड़ा कर चुके हैं। घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया कि भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी द्वारा नामजद तीन बदमाशों के खिलाफ फायरिंग कर जान से माने के प्रयास की रिपोर्ट दी है। पुलिस द्वारा तीनों नामजद बदमाशों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। वारदात को लेकर पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है।