स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम टर्म टेस्ट 11 दिसंबर से

X
By - Bhilwara Halchal |8 Dec 2023 6:30 PM IST
राजसमन्द( राव दिलीप सिंह) नई शिक्षा नीति 2020 के नियमों के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए टर्म टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुमन बडोला ने बताया कि सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय राजसमंद में प्रथम वर्ष कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों के प्रथम टर्म टेस्ट 11, 12, 13 एवं 14 दिसम्बर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सभी विद्यार्थियों का भाग लेना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। टेस्ट की समय सारणी विद्यार्थियों के विषयों के ग्रुप में एवं महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थी इसमें आवश्यक रूप से भाग लें।
Next Story
