साढ़े पाँच लाख रुपए नगदी और ढाई किलो चांदी जब्त

साढ़े पाँच लाख रुपए नगदी और ढाई किलो चांदी जब्त
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह ) विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध नगदी एवं अन्य सामग्रियों की आवाजाही पर प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ मॉनिटरिंग कर रहा है। नाथद्वारा सहायक व्यय पर्यवेक्षक लक्ष्मीनारायण मीणा ने बताया कि जिला व्यय पर्यवेक्षक पलाश भोयर के निर्देशन में परावल तिराहे एसएसटी टीम ने निजी बस की तलाशी के दौरान खमनोर निवासी यात्री से 5 लाख 45 हजार 500 रुपए नगदी तथा 2524 ग्राम चांदी बरामद की। उन्होंने बताया कि प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Next Story