पाँच प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

पाँच प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
X

राजसमंद। विधानसभा चुनाव के मध्यनजर प्रत्याशियों का आंकड़ा निरंतर वृद्धि की ओर है। गुरुवार को जिले में पाँच नामांकन हुए।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार भीम विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस से सुदर्शन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी सीट पर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
ऐसे ही कुंभलगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस से योगेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। यहाँ बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अनोप सिंह ने नामांकन दाखिल किया। नाथद्वारा विधानसभा सीट के लिए बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र कुमार खटीक ने नामांकन दाखिल किया। राजसमंद विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को कोई नामांकन नहीं हुआ।
ऐसे में सांख्यिकी प्रकोष्ठ प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 30 अक्टूबर से अब तक कुल मिलाकर भीम में 2, कुंभलगढ़ में 2, राजसमंद में 1, नाथद्वारा में 3 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Next Story