काबुल मस्जिद में गोलीबारी,पांच की मौत

X
By - Bhilwara Halchal |23 Nov 2022 6:18 PM IST
काबुल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ख्वाजा रावश इलाके में एक मस्जिद में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी।
स्थानीय मीडिया ने तालिबान पुलिस के हवाले से कहा,“आज काबुल शहर के 9वें जिले के एक मस्जिद में एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।
”
घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Next Story
