विधिक जागरूकता हेतु वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

भीलवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमन्द आलोक सुरोलिया के निर्देशानुसार दो दिन के लिए मोबाईल वैन संख्या आरजे-19 पीबी 0087 को नाथद्वारा न्यायक्षेत्र में विधिक जागरूकता हेतु उपयोग में लाया जाना प्रस्तावित है।
उक्त क्रम में आज नाथद्वारा मुख्यालय से अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा लक्ष्मीकांत वैष्णव, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा प्रेमप्रकाश जीनगर, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा मनोज सिंघारिया, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा परिणय जोशी द्वारा उक्त वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त वाहन दो तीन तक नाथद्वारा न्याय क्षैत्र, पंचायत समिति खमनौर एवं पंचायत समिति देलवाड़ा की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं गांवों में जाकर विधिक साक्षरता शिविर लगाकर आमजन को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। उक्त मोबाईल वैन के साथ पैरालिगल वाॅलेन्टियर रोहित खटीक एवं मीनाक्षी कुमावत, ग्राम पंचायतों एवं गांवों में जाकर आमजन को कन्या भ्रूण हत्या अधिनियम, मध्यस्थता के द्वारा मामलों का शीघ्र निस्तारण, विधिक सहायता से संबंधित जानकारी एवं राष्ट्रीय लोक अदालत, मिडियेशन, बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं, प्लास्टिक का उपयोग रोकने आदि विषयों से संबंधित पेम्पलेटस् वितरित कर आम जनता को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही पैरालिगल वाॅलेन्टियरर्स गांव गांव जाकर विषेष योग्यजनों के हितार्थ उनके पहचान पत्र सुनिश्चित करने एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा कृत्रिम अंग एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराये जाने हेतु भी सर्वे कार्य करेंगे।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी के अलावा सहायक अभियोजन अधिकारी कमलेश शर्मा, अधिवक्तागण भगवतीलाल टांक, नन्दलाल रेगर, विशाल मराठा, संदीप सिंह राव, न्यायिक कर्मचारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मनीष जोशी सहित बार एसोसिएशन नाथद्वारा के अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
.ेक.
